
Lakshmi Ki Aarti
PRO & Creator Features
Unlock Studio tools with Pro or Creator: remix and covers, photo covers, unlimited variations, edit sections and stem separation. Creator adds voice clone and lossless FLAC.
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[Intro]
ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत,
हरि विष्णु विधाता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी,
तुम ही जग माता।
सूर्य चंद्रमा ध्यावत,
नारद रिषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रूप निरंजनी,
सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,
रिद्धि सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल निवासिनी,
तुम ही शुभदाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी,
भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर तुम रहती हो,
तहाँ सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता,
मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यग्य न होते,
वस्त्र न कोई पाता।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता।
उर आनंद समाता,
पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
[Outro]
ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता।
जय माँ लक्ष्मी,
जय माँ लक्ष्मी॥