
Jai Ho Anand Rhythm
PRO & Creator Features
Unlock Studio tools with Pro or Creator: remix and covers, photo covers, unlimited variations, edit sections and stem separation. Creator adds voice clone and lossless FLAC.
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
आया रे आया, पावन त्योहार,
धनतेरस लेकर खुशियाँ अपार।
दीप जलाओ, मंगल गाओ,
लक्ष्मी मैया को घर बुलाओ।
ढोल बजा दो, नगाड़ा बजा दो,
जय लक्ष्मी मैया सब मिल गा दो!
धनतेरस आई, धनतेरस आई,
लक्ष्मी मैया घर में आई।
सोने जैसी चमके किस्मत,
खुशियों की सौगात है लाई।
जय लक्ष्मी, जय लक्ष्मी,
बोलो जय कुबेर भगवान।
धन-धान्य से भर दो मैया,
रोशन कर दो घर-आँगन।
चौखट पर हम दीप जलाएँ,
फूलों से घर-द्वार सजाएँ।
रोली चंदन थाल सजाकर,
मैया तेरी आरती उतारें।
माँ तेरे चरणों में अरज लगाई,
खाली झोली लेकर आए।
दया की एक नजर कर देना,
जीवन में खुशियाँ भर देना।
ओ हो हो... धनतेरस आई रे!
लक्ष्मी मैया आई रे!
डीजे वाला बाजा बजा दे,
मैया का जयकारा लगा दे!
जय माता दी! जय माता दी!
जय कुबेर महाराज!
जय धन्वंतरि भगवान!
कुबेर बाबा भंडार के दाता,
सबके बिगड़े काम बनाता।
धन्वंतरि भगवान पधारें,
सबके जीवन को स्वस्थ सँवारें।
ना कोई भूखा, ना लाचार हो,
हर घर में सुख का संसार हो।
मैया सबके कष्ट मिटाना,
प्रेम और खुशहाली बरसाना।
मिट्टी के दीपक जगमग करते,
बच्चे हँसते, घर सब सजते।
मिलकर सारे पूजा करते,
मैया के गुणगान हैं करते।
संग्राम की इतनी विनती मैया,
सब पर क्रिपा बनाए रखना।
धनतेरस के शुभ अवसर पर,
हर घर में सुख बरसाते रहना।
धनतेरस आई, धनतेरस आई,
लक्ष्मी मैया घर में आई।
जय गणेश और जय कुबेर,
खुशियों से भर दो घर मेरा!
जय लक्ष्मी माता! जय लक्ष्मी माता!