
Dil Ki Dhun
PRO & Creator Features
Unlock Studio tools with Pro or Creator: remix and covers, photo covers, unlimited variations, edit sections and stem separation. Creator adds voice clone and lossless FLAC.
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
आज हमारे घर पधारो, गणेश लक्ष्मी मैया,
दीप जलाकर राह निहारें, आ जाओ सुखदैय्या।
गणपति बप्पा मंगल करना, लक्ष्मी मैया धन बरसाना,
खुशियों से भर जाए आँगन, ऐसा दीप जलाना।
जय गणेश, जय लक्ष्मी माता,
सबके सिर पर रखना हाथा।
जय गणेश, जय लक्ष्मी माता,
भर दो खुशियों से घर का नाता।
सोने जैसी रात हुई है, चाँदी जैसा चाँद,
फूलों से सज गया है मैया, अपना घर-आँगन आज।
थाली में रोली अक्षत लेकर, दीपक हमने जलाया,
मोदक लेकर गणपति बप्पा, आपका भोग लगाया।
रिद्धि-सिद्धि के दाता आओ,
भक्तों के दुख दूर भगाओ।
जय गणेश, जय लक्ष्मी माता,
सबके सिर पर रखना हाथा।
कमल के फूलों पर बैठी, लक्ष्मी मैया प्यारी,
तेरी क्रिपा से महके मैया, दुनिया ये सारी।
खाली झोली भर दो मैया, इतनी अरज हमारी,
हर घर में खुशहाली आए, मिट जाए लाचारी।
धन की वर्षा करना मैया,
प्रेम का दीप जलाना मैया।
जय गणेश, जय लक्ष्मी माता,
सबके सिर पर रखना हाथा।
बच्चे हँसें और माता मुस्काए, खुशियों की हो रात,
भाई-भाई गले मिलें और, जुड़ जाए हर हाथ।
न कोई भूखा सोए मैया, न कोई दुख पाए,
तेरी दया से हर इंसान, प्रेम का दीप जलाए।
दीन-दुखी का सहारा बनना,
सबके जीवन में उजियारा करना।
जय गणेश, जय लक्ष्मी माता,
सबके सिर पर रखना हाथा।
हाथ जोड़कर विनती करते, सुन लो मेरी पुकार,
तेरे चरणों में मैया मेरा, जीवन और संसार।
संग्राम की बस इतनी इच्छा, रखना लाज हमारी,
हर दीपावली दर्शन देना, मैया बारी-बारी।
गणपति बप्पा मोरया,
लक्ष्मी मैया मोरया।
घर-घर मंगल हो जाए,
हर दिल में खुशियाँ छा जाएँ।