
Radha Rani Ki Bhakti
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Photo Covers, LoRA) or Creator (Voice Clone, Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[Chorus]
हे बरसाने वाली राधा आपकी जय होवे
आपकी जय होवे श्री जी आपकी जय होवे
[Verse 1]
कस्तूरी म्रिग वन-वन ढूँढे, गंध छुपी है भीतर ही,
मैंने श्री जी को जग में खोजा, वे थीं मेरे अंदर ही।
सब द्वारों से लौटा जब मैं, थककर अपने ही घर को,
भीतर दीप जला था उनका, राह मिली तब ही मुझको।
[Chorus]
हे बरसाने वाली राधा आपकी जय होवे
आपकी जय होवे श्री जी आपकी जय होवे
[Verse 2]
बादल बरसे सब पर समान, भीगे वो जो झोली खोले,
बरसाना है नाम जहाँ का, क्रिपा बरसती बिन बोले।
चातक नदियों को ठुकराकर, बस स्वाति की बूँद की ओर,
भक्त भी तकता राह तुम्हारी, छोड़ जगत के सारे ठौर।
[Chorus]
हे बरसाने वाली राधा आपकी जय होवे
आपकी जय होवे श्री जी आपकी जय होवे
[Verse 3]
पोला है तब ही तो बाँस, मधुर सुरों का घर बना,
जो मन ख़ाली कर बैठा, श्री जी का वो स्वर बना।
बाती जल कर मिट जाती है, तब ही तो उजियारा होता है,
जो ख़ुद को मिटाकर आ जाए, वही श्री जी का प्यारा होता है।
[Chorus]
हे बरसाने वाली राधा आपकी जय होवे
आपकी जय होवे श्री जी आपकी जय होवे