Back to home
Nand Ke Ananda
Devotional

Nand Ke Ananda

Rajesh ParidaRajesh Parida
0 likes1 plays4:22
Style: Joyful traditional Vrindavan Braj devotional kirtan, playful and respectful Krishna bal-leela, warm male vocals with group chorus, harmonium, dholak, manjira, bansuri and temple bells. Catchy melody, medium-fast tempo, clear Hindi pronunciation, minimal instrumental breaks, approximately 2 minutes. Sing my supplied lyrics exactly as written.
Learn to sing thisKaraoke with live pitch — get a score on every lineSing →

PRO & Creator Features

Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Photo Covers, LoRA) or Creator (Voice Clone, Variations, Edit Sections, Stem Separation).

Audio2Audio Remix

Pro & Creator

Voice Clone

Creator

Create Variations

Creator only

Edit Sections

Creator only

Stem Separation

Creator only

Lyrics

▶ Play this song to follow along.

व्रिन्दावन के सातों ठाकुर — निराले मेरे लाल

राधे राधे बोल, मनवा राधे राधे बोल,

सातों ठाकुर की महिमा के, प्रेम से पट खोल।

सातों रूप निराले इनके, सातों लीला न्यारी,

व्रिन्दावन के लालों की, छवि सबसे प्यारी!

मदन मोहन चटोरे लाला, माखन-मिश्री भाव,

प्रेम से भोग लगाएँ, यही भक्ति का चाव।

सनातन गोस्वामी जी को, बारंबार प्रणाम,

मदन मोहन प्रभु की जय हो, राधे-राधे नाम!

गोविंद देव के कंचे-खेल, बाल-लीला मन भाए,

बाटी चोर कह प्रेम से, भक्त हँसें-गाएँ।

श्री रूप गोस्वामी जी को, श्रद्धा सहित प्रणाम,

गोविंद देव प्रभु की जय हो, राधे-श्याम!

गोपीनाथ अधबासी रोटी, प्रेम से स्वीकारें,

गोबरनाथ कह भक्त तुम्हें, प्रेम-सुधा बरसाएँ।

परमानंद जी, मधु पंडित को, श्रद्धा से प्रणाम,

गोपीनाथ प्रभु की जय हो, राधे-श्याम!

जुगल किशोर की जोड़ी प्यारी, राधा संग घनश्याम,

खाली लाला, करो नील गयो, प्रेम में खोया प्राण।

हरिराम व्यास जी को, श्रद्धा सहित प्रणाम,

जुगल किशोर प्रभु की जय हो, राधे-श्याम!

राधारमण की छोटी लंगोटी, सादगी अपार,

शालिग्राम से प्रकट हुए, अद्भुत रूप-सिंगार।

गोपाल भट्ट गोस्वामी जी को, चरणों में प्रणाम,

राधारमण प्रभु की जय हो, राधे-श्याम!

राधावल्लभ लाल सलोने, सरल-सुहाने लाल,

राधा-रस की प्रेम-माधुरी, अद्भुत छवि कमाल।

हित हरिवंश महाप्रभु को, बारंबार प्रणाम,

राधावल्लभ लाल की जय हो, राधे-राधे नाम!

बाँके बिहारी तीन जगह से, टेढ़े रूप निराले,

बाँकी चितवन मन हर लेती, भक्तों के रखवाले।

स्वामी हरिदास जी को, श्रद्धा सहित प्रणाम,

बाँके बिहारी लाल की जय, राधे-श्याम!

सातों ठाकुर, सातों महिमा, प्रेम-भक्ति का धाम,

संतों के चरणों में वंदन, राधे-राधे नाम।

राधे राधे बोल, मनवा राधे राधे बोल,

जय श्री व्रिन्दावन धाम, जय राधे-श्याम!

Comments(0)

Sign in to join the conversation.

No comments yet. Be the first to comment!