
Dard Ki Dhadkan
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[Intro]
श्री गुरुदेव दत्त…
दत्त दिगंबरा… दिगंबरा...दिगंबरा...श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा…
जय अण्णा माऊली… जय आई साहेब…
मेरी माऊली...मेरी माँ…
[Verse 1]
थाम ले मेरी माँ…
डूबती हूँ तेरे भरोसे....
टूटा-फूटा हाल लिए,
तेरे दर आई हूँ रोते…
जय अण्णा माऊली… जय आई साहेब…
चरणों में तेरे ही, मैंने अपनी दुनिया बसा ली…
अँधियारी इस दुनिया में, तू ही तो एक उजियाली!
मेरी माँ....
[Chorus]
अण्णा माऊली, तू ही सहारा,
डूबती नैया का तू ही किनारा।
जिसने भी तेरे दर पे सर झुकाया,
उसने जीवन में अम्रित पाया...
[Verse 2]
थक के हर इक राह से,
तेरे द्वार पर आई हूँ...
बोझ इस दिल का उठाकर,
तेरे आगे लाई हूँ...
होंठों पे कोई बात नहीं,
आँख मेरी भीगी है...
तू जान लेती है वो भी,
बात जो अनकही है...
[Qawwali Hook]
मेरी श्रद्धा… मेरा विश्वास…
हर साँस में… तेरी ही तलाश…
मेरी माँ… तू है मेरे पास…
[Bridge]
तेरी शरण… तेरी शरण…
तेरी शरण, मेरी प्यारी माँ…
मेरे सीने के लाखों ग़म,
तेरे चरणों में रख दूँ...
उठ जाऊ इस दुनिया से,
मगर तेरे दामन से न छूटूँ...
मैं हूँ तेरी दीवानी,
हर दुआ मेरी सच्ची,
अब तो सीने से लगा ले माँ…,
मैं तेरी नादान बच्ची...
[Chorus]
सजदे में गिरी हूँ मैं, दिल में तेरी ही आस,
तेरा नाम ही मेरा जीवन, तू ही सुबह… तू ही साँस!
मेरी माँ… तू है मेरे पास…
[Verse 3]
तेरी बूँद-सी क्रिपा को, तरस गई हूँ रेत-सी,
तेरी गोद मिल जाए, मिट जाऊँ मैं राख-सी!
दर-दर भटकी तेरे लिए, तुझको ही अपना माना,
अब तो सीने से लगा ले मा, तू ही मेरी मंज़िल है, तू ही मेरा ठिकाना!
[Verse 4]
दत्तगुरु का मंदिर तेरा, भक्ति का भंडार है,
साढ़े तीन शक्तिपीठों का, यहीं सजा दरबार है।
चौंसठ योगिनियों की छाया, इस धरती का श्रिंगार है,
गुरु-क्रिपा की बरखा होती, बस श्रद्धा आधार है।
[Bridge]
बोलो जय! — सद्गुरु अण्णा महाराज की जय!!
बोलो जय! — आई साहेब की जय!!
[Outro]
थोड़ा भी नज़र भर दे,
मैं रौशन हो जाऊँ...
तेरे चरण की धूल बन,
हर भय को पी जाऊँ...
रग-रग बोले मेरा… तेरी ही जयकार,
तू ना हो साथ तो… कौन दे आधार?
धड़के दिल… तुझमें मिल…
मेरी रग-रग बोले — जय मेरी माँ…!!
थाम ले मेरी माँ…
अपनी गोदी में छुपा ले माँ…
अँधियारी ज़िंदगी से निकाल ले माँ…
थाम ले, मेरी माँ… मेरी अण्णा माऊली…
थाम ले… मेरी आई साहेब… मेरी आई माऊली…
जय गुरुदेव दत्त… जय सद्गुरु माऊली…
[Qawwali Hook]
मेरी श्रद्धा… मेरा विश्वास…
हर साँस में… तेरी ही तलाश…
मेरी माँ… तू है मेरे पास…
[Bridge]
तेरी शरण… तेरी शरण…
तेरी शरण, मेरी प्यारी माँ…
[End]