Back to home
Golden Hour Rising
Pop

Golden Hour Rising

singhvahinisinghvahini
0 likes0 plays3:34
Style: uplifting, female vocal
Learn to sing thisKaraoke with live pitch — get a score on every lineSing →

PRO & Creator Features

Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).

Audio2Audio Remix

Pro & Creator

Voice Clone

Pro & Creator

Create Variations

Creator only

Edit Sections

Creator only

Stem Separation

Creator only

Lyrics

▶ Play this song to follow along.

[Intro]

ॐ गं गणपतये नमः॥

[Main Refrain]

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली।

तेरे ही गुण गाये भारती,

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Verse 1]

माता तेरे भक्त जनों पर,

भीड़ पड़ी है भारी माँ।

दानव दल पर टूट पड़ो,

माँ करके सिंह सवारी॥

सौ-सौ सिंहों से बलशाली,

अष्ट भुजाओं वाली,

दुष्टों को तू ही ललकारती।

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Verse 2]

माँ-बेटे का है इस जग में,

बड़ा ही निर्मल नाता।

पूत कपूत सुने हैं पर न,

माता सुनी कुमाता॥

सब पे करुणा दर्शाने वाली,

अम्रित बरसाने वाली,

दुखियों के दुखड़े निवारती।

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Verse 3]

नहीं माँगते धन और दौलत,

न चाँदी न सोना माँ।

हम तो माँगें माँ तेरे मन में,

इक छोटा सा कोना॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली,

लाज बचाने वाली,

सतियों के सत को सँवारती।

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Verse 4]

चरण शरण में खड़े तुम्हारी,

ले पूजा की थाली।

वरद हस्त सिर पर रख दो,

माँ संकट हरने वाली॥

माँ भर दो भक्ति रस प्याली,

अष्ट भुजाओं वाली,

भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Final Verse]

बैल चढ़े शिव शंकर आए,

गरुड़ चढ़े भगवान।

सिंह चढ़ी मेरी मैया आई,

पूरन करियो काम॥

[Final Refrain]

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली।

तेरे ही गुण गाये भारती,

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

[Outro]

ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

Comments(0)

Sign in to join the conversation.

No comments yet. Be the first to comment!