
Neon Heartbeat
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[Intro]
(एक बच्चा तिरंगा लेकर आए, बाकी बच्चे अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में प्रवेश करें।)
बच्चा एक:
किसी की बोली मीठी है, किसी का रंग निराला,
अनेक संस्क्रितियों से सजा, भारत देश हमारा!
सभी बच्चे:
एक भारत! श्रेष्ठ भारत!
जय हो प्यारे हिंदुस्तान की!
Part एक — भारत की विविधता
उत्तर से लेकर दक्षिण तक,
पूरब से पश्चिम तक,
रंग अनेक, रूप अनेक,
एक धड़कन हर दिल में!
हिंदी, तमिल, बंगाली बोली,
हर भाषा है प्यारी,
अलग-अलग हैं रीति-रिवाज़,
पर पहचान हमारी!
[Chorus]
आओ मिलकर गाएँ, भारत के गुणगान,
एकता की खुशबू से महके हिंदुस्तान!
रंग हजारों, सपने हजारों,
फिर भी एक हमारी जान,
एक भारत, श्रेष्ठ भारत,
भारत देश महान!
Part 2 — Folk Dance Fusion
(ढोल की बीट शुरू हो। हर राज्य के बच्चे अपने dance steps करें।)
पंजाब का भांगड़ा बोले,
खुशियों की बरसात!
गुजरात का गरबा घूमे,
रंगों वाली रात!
राजस्थान की घूमर देखो,
लहराए परिधान!
असम का बिहू झूम के बोले,
प्रक्रिति हमारी शान!
दक्षिण की सुंदर मुद्राएँ,
घुँघरुओं की झंकार,
भारत की हर कला में बसता,
अपना प्रेम अपार!
[Chorus]
आओ मिलकर गाएँ, भारत के गुणगान,
एकता की खुशबू से महके हिंदुस्तान!
रंग हजारों, सपने हजारों,
फिर भी एक हमारी जान,
एक भारत, श्रेष्ठ भारत,
भारत देश महान!
Part तीन — त्योहारों का संगम
दीवाली के दीप जलें,
ईद की खुशियाँ आएँ,
क्रिसमस की घंटियाँ बजें,
बैसाखी गीत सुनाएँ!
ओणम के फूल सजें,
होली के रंग बरसें,
हर त्योहार हमें सिखाए,
मिलकर प्यार से हँसें!
धर्म अलग हों, पंथ अलग हों,
सबका हो सम्मान,
प्रेम, शांति और भाईचारा,
यही हमारी पहचान!
Part 4 — Powerful Grand Finale
(Music तेज हो जाए। सभी बच्चे तिरंगे के रंगों में formation बनाएँ।)
हिमालय से सागर तक,
गूँजे एक ही गान,
मेहनत, हिम्मत, एकता से,
ऊँचा हो हिंदुस्तान!
हम बच्चे हैं नई सुबह के,
हमसे नई उड़ान,
मिलकर ऐसा देश बनाएँ,
जिस पर हो अभिमान!
सभी बच्चे — ऊँची आवाज़ में:
अनेक भाषाएँ, अनेक विचार,
फिर भी दिल में एक प्यार!
अनेक संस्क्रितियाँ, एक अरमान,
मेरा भारत, मेरी शान!
एक भारत!
श्रेष्ठ भारत!
जय हिंद! जय हिंद! जय हिंद!
Final pose: सभी बच्चे तिरंगे की ओर देखकर हाथ उठाएँ और तीन सेकंड तक freeze करें।