
Darbari Vandana
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[LEAD]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
हे प्राण-नाथ चिर संगी मेरे!
आदि अनादि अनन्ता!
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
हे प्राण-नाथ चिर संगी मेरे!
आदि अनादि अनन्ता!
[LEAD]
कैसे कहूँ प्रभु तड़प जिया की,
प्यास अहद की मेरी।
प्यास अहद की मेरी!
उठत सुरत है घन-घन कर के,
पिया मिलन अभिलाषी।
पिया मिलन अभिलाषी!
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
[LEAD]
नयनों में हे रहने वाले,
खोये किधर बतला दो,
खोये किधर बतला दो!
आकर के भी कहाँ छिपे हो,
घट-घट अंतर्वासी।
घट-घट अंतर्वासी!
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
[LEAD]
दहक रही है दुनिया सारी,
जलता मानव जीवन,
जलता मानव जीवन!
राह तकें तुम्हरी सब प्राणी,
नर-नारी, जगवासी।
नर-नारी, जगवासी!
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
[LEAD]
प्रकट करो खुद को हे दयामय,
कब तक छिपे रहोगे,
कब तक छिपे रहोगे!
नाथ करो न देर अनामय,
बहुत है विपदा भारी,
बहुत है विपदा भारी!
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!
[LEAD]
हे प्राण-नाथ चिर संगी मेरे!
आदि अनादि अनन्ता!
[CHORUS]
राह तकें तुम्हरी सब प्राणी,
नर-नारी, जगवासी।
[CHORUS]
हे परम प्रभु अविनाशी,
हे परम प्रभु अविनाशी!