Back to home
Velvet Heartbeat
Ballad

Velvet Heartbeat

Pankaj KPankaj K
0 likes1 plays3:28
Style: male vocal, Soulful vocals, romantic
Learn to sing thisKaraoke with live pitch — get a score on every lineSing →

PRO & Creator Features

Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).

Audio2Audio Remix

Pro & Creator

Voice Clone

Pro & Creator

Create Variations

Creator only

Edit Sections

Creator only

Stem Separation

Creator only

Lyrics

▶ Play this song to follow along.

[Mukhda 1]

मैं उनको गले लगा लूं

उनके जुल्फें सँवार दूँ

वो सारा मलाल भूल जाएं

नर्म धूप सा खिल जाएं

और मैं उनका हमकिनार ठहर जाऊं

वो आंगन में आएं

और मैं हवा बन जाऊं

[Antra 1]

वो बेतहाशा बातें करें

आलम की शिकवा करें

और मैं सुनता रहूं

वो फूलों सा हंसा करे

कभी कली सा लाज करें

मैं उन्हें देखता रहूं

[Refrain]

धुंधली आंखों से परे

बेतुकी बातों से दूर

[Mukhda 2]

मैं उनको गले लगा लूं

आसमानों का प्यार दूं

वो सारी धड़क भूल जाएं

सोंधी मिट्टी सा भीग जाए

और मैं उनके अंजल में बँध जाऊं

वो बाँहे फैलाएं

और मैं बारिश बन जाऊं

[Antra 2]

वो सर्द फ़िज़ा में खो जाएं

बेपरवाह गुनगुनाए

और मैं मुस्कुराऊं

वो भीगे लम्हों से समा जाएं

बेख़याली में मुस्काए

और मैं बिखर जाऊं

[Refrain]

बेतलब रंज से परे

बेहिस तंज से दूर

[Mukhda 3]

मैं उनको गले लगा लूं

उनके उलझने छुपा दूं

वो वक्त की हुजूरी भूल जाएं

उनका शोख दिल ठहर जाए

और मैं उनका सिर थामे सिमट जाऊं

वो पलके झुकाएं

और मैं चैन बन जाऊं

Comments(0)

Sign in to join the conversation.

No comments yet. Be the first to comment!