
Adhoori Khwab
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
[Intro]
मैं उसकी मोहब्बत था…
वो मेरी इबादत थी…
एक अनजानी-सी
प्यार की कहानी थी…
[Verse 1]
जो कभी हमारी दुनिया थी,
आज एक दिलचस्प किस्सा बनकर रह गई।
सुनाता हूँ वो किस्सा,
जिसे कभी
कहानी बनना था।
वो बहुत खूबसूरत थी,
मैं थोड़ा बेशर्म था।
वो रूठ जाती थी,
तो मैं मनाता था।
मैं उससे दूर जाता था,
तो वो डर जाती थी।
[Pre]
मेरे पास वक्त बहुत था,
वो वक्त दे नहीं पाती थी।
वो मेरे झूठ को सच मान लेती थी,
और मैं उसके सच को भी
झूठ समझता था।
[Chorus]
शायद हम दोनों जानते थे,
कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं…
लेकिन फिर भी…
समझते हुए भी,
हम एक-दूसरे को
समझना नहीं चाहते थे।
[Verse 2]
वो हर बार मेरी गलती को
माफ़ कर देती थी।
सबके सामने
वो मुझे डाँट देती थी,
और मैं…
बस मुस्कुरा देता था।
वो दूसरों को अच्छा
और मुझे बुरा बना देती थी,
मैं भी चुपचाप
सब मान लेता था।
[Verse 3]
अकेले में
बात कम,
झगड़े ज़्यादा होते थे।
वो मुझे छोड़कर जाना चाहती थी,
और मैं उस रिश्ते को
एक नाम देना चाहता था।
[Pre]
चाहत उसकी भी थी
मेरे साथ रहने की,
लेकिन वो सबसे डरती थी।
मैं उसकी मजबूरी समझता था,
वो मेरी चाहत समझती थी।
[Chorus]
शायद हम दोनों जानते थे,
कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं…
लेकिन फिर भी—
समझते हुए भी,
हम एक-दूसरे को
समझना नहीं चाहते थे।
[Bridge]
वजह कोई भी रही हो…
कुछ रिश्ते
खत्म नहीं होते।
बस उनकी आवाज़
धीरे-धीरे
खामोश हो जाती है।
[Chorus]
और हमारी कहानी भी…
एक अनजानी-सी
प्यार की कहानी से…
एक दिलचस्प किस्सा
बनकर रह गई।
[Outro]
मैं उसकी मोहब्बत था…
वो मेरी इबादत थी…
और अब…
हमारी कहानी नहीं,
बस एक दिलचस्प किस्सा है।