
Midnight Vows
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
▶ Play this song to follow along.
तुझसे मिले पहली बार, लगा जैसे मिलूँ हर बार
तेरी वो मुस्कुराहट, जैसे देखूँ हर बार
तेरी आँखों का गहरा काजल, उसमें खोया ये दिल हर बार
तेरे बालों का चेहरे पर आना, और तुझे देखने खातिर मेरा हटाना हर बार
ना जाने ये कैसा इश्क़ है, शायद मेरा पहला इश्क़ है
रातें कटी बिना सोए, लगा कोई जादू है या तेरा इश्क़ है
तू मेरा इश्क़ है, हाँ पहला इश्क़ है
तेरा इंतज़ार करते शायद मेरी साँसें रुक जाएँ
तेरा हाथ बस एक बार पकड़ूँ और ये समय रुक जाए
चलूँ उन राहों पर और तेरे मेरे कदम वहीं रुक जाएँ
तेरी तस्वीर बार-बार देखूँ और मेरी धड़कनें वहीं रुक जाएँ
ना जाने ये कैसा इश्क़ है, शायद मेरा पहला इश्क़ है
मैं मोहब्बत लिखूँ और हर बार तेरा नाम लिखूँ, शायद ये इश्क़ है
तू मेरा इश्क़ है, हाँ पहला इश्क़ है
मिले उस चाय पर और उसी प्याली से मैं चाय पी लूँ
तू खिलखिला कर हँसे और मैं तेरी मुस्कान संग जी लूँ
तू करे नखरे हर रोज़ और मैं हर नखरे को अपना मान जी लूँ
आए तेरी ज़िंदगी में मुसीबत और मैं उन्हें अपना मान कर पी लूँ
ना जाने ये कैसा इश्क़ है, शायद मेरा पहला इश्क़ है
महफ़िल में कोई मोहब्बत कहे और मैं तुझे याद करूँ, शायद ये इश्क़ है
तू मेरा इश्क़ है, हाँ पहला इश्क़ है
सोचूँ कि तुझे कैसे पाऊँ, तो दिखती मुझसे दूर है
कोसू खुद को, काश कह देता दिल की बात, अब लगता है शायद मेरा ही कसूर है
सोचूँ हर पल तुझे पाने की, पर ये दिल भी मजबूर है
कोसू खुदको, तेरी डोली उठती देख, अब इस दिल को शायद ये भी मंज़ूर है
ना जाने ये कैसा इश्क़ है, शायद अब ये आख़िरी इश्क़ है
ना हो पाएगी ऐसी मोहब्बत किसी दूजे से जो तुझसे थी, शायद यही इश्क़ है
तू मेरा पहला इश्क़ है, हाँ आख़िरी इश्क़ है