Back to home

Emotional
Velvet Reverie
F
Farogh Zaidi0 likes1 plays2:48
Style: classical, orchestral, strings, piano, 60 bpm, elegant, emotive, timeless
PRO & Creator Features
Unlock advanced AI features with Pro (Audio2Audio, Voice Clone, Photo Covers, LoRA) or Creator (Variations, Edit Sections, Stem Separation).
Audio2Audio Remix
Pro & Creator
Voice Clone
Pro & Creator
Create Variations
Creator only
Edit Sections
Creator only
Stem Separation
Creator only
Lyrics
तलाश-ए-गुमशुदा है और मैं हूँ
ख़ुद अपना सामना है और मैं हूँ
परेशाँ है किसे परखे ज़माना
कोई मुझ में बसा है और मैं हूँ
मुसलसल खुल रहा है राज़-ए-हस्ती
किताब-ए-इर्तिक़ा है और मैं हूँ
किसी रुख़ से मुझे देखे ये दुनिया
मेरा इक आइना है और मैं हूँ
हर इक लग्ज़िश मुझे रखती है यक्ता
ज़माना बे-ख़ता है और मैं हूँ
कोई आवाज़ पीछे रह गई है
दर-ए-रुख़्सत खुला है और मैं हूँ
यक़ीं ने रूप धारा है गुमाँ का
हवा का रुख़ फिरा है और मैं हूँ
सफ़र दरपेश है दश्त-ए-जुनूँ का
ये रस्ता कुछ नया है और मैं हूँ
ये बाज़ी भी पलट सकती है यारो
अभी कुछ हौसला है और मैं हूँ
समुंदर, तीरगी, कश्ती, तलातुम
फ़रोग़-ए-नाख़ुदा है और मैं हूँ